Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आम आदमी पार्टी है कांग्रेस की B टीम, पार्टी छोड़ने के बाद कोमल हुपेंडी ने साधा प्रदेश नेतृत्व पर निशाना, कहा सिर्फ दिखावा…

रायपुर-      छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। AAP प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं AAP प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी और AAP प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने भी इस्तीफा दे दिया है। तीनों AAP पदाधिकारी BJP में शामिल हो सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेन्डी ने पार्टी नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। हूपेन्डी और इस्तीफा दीने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया है कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कांग्रेस से मिली हुई और उनकी बी टीम हैं। वे कभी भी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ते। उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी यही हुआ। वे झूठे सपने दिखाकर कार्यकर्ता को खड़ा करते हैं। और फिर चुनाव के समय जनता और कार्यकर्ता को धोखा देते हैं।

आपको बता दें कि कोमल हूपेन्डी के ही नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में खुद कोमल हुपेंडी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस और बीजेपी के बाद वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 2023 में पार्टी ने फिर से कोमल हुपेंडी भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक की टिकट दी मगर इसमें भी हार गए। पार्टी के नाकामी का आलम यह रहा कि उनके एक भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाए।

आम आदमी पार्टी के छग प्रदेश प्रमुख और पार्टी के सबसे बड़े आदिवासी चेहरा रहे कोमल हूपेन्डी ने पार्टी को अलविदा कह दिया हैं। उनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी और प्रदेश सचिव व कोरबा क्षेत्र के दिग्गज समाजसेवी विशाल केलकर ने भी आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ लिया हैं। इस तरह पार्टी के पूरे शीर्ष नेतृत्व ने आम आदमी के प्रदेश इकाई को तगड़ा झटका दिया हैं।