Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध हथियार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल-मैगजीन की गई बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत अपराध घटित होने से पहले ही अपराधियों की धरपकड़ की रणनीति अपनाई जा रही है। इसी प्रयास में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से एक युवक को पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा. पु. से) ने नॉर्थ जोन के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अवैध पिस्टल या कट्टा रखने और इसकी अवैध बिक्री करने वालों की जानकारी एकत्रित कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी कड़ी में बीते 16 फरवरी को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली कि CSEB मैदान के पास एक व्यक्ति के पास पिस्टल रखी हुई है।

इस गुप्त सूचना के आधार पर अति पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढ़ियारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा, पिता अरुण शर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी तिरंगा चौक, डी.डी. नगर, रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 नग पिस्टल और 1 नग खाली मैगज़ीन बरामद की गई। वैध दस्तावेज पेश करने के लिए कहने पर आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका और टीम को लगातार गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना गुढ़ियारी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस अब पिस्टल के स्रोत और इसके अवैध पहुंच के संबंध में पूछताछ कर रही है। रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि अपराध पर अंकुश लगाने और हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।