Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शातिर सटोरिए के मकड़जाल में फंसा युवक, 5 लाख गंवाने के बाद थाने में की शिकायत, एक आरोपी गिरफ्तार, 50 से अधिक लोगों के साथ कर चुका है करोड़ों की ठगी

सक्ती-     सक्ती के एक युवक को 5 लाख का चूना लगाने वाले खरसिया के एक शातिर सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सटोरिया लोगों को ठगने का भी काम करता था. अब तक 50 से ज्यादा लोगों को सट्टा जुआ ऑनलाइन गेम में पैसे डबल करने का झांसा देकर उनसे करोड़ों की ठगी कर चुका है. इसी तरह सक्ती का युवक भी पैसे डबल करने के झांसे में आकर अपना 5 लाख इन शातिर ठगों के पास गंवा बैठा और फिर सक्ती पुलिस की शरण ली. पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि सक्ती के ग्राम पासिद के रहने वाले नेहरू लाल राठौर ने थाने में शिकायत की थी कि उसे खरसिया का रहने वाला शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी ने शेयर मार्केट और सट्टे के खेल में पैसे लगाने पर पैसे को कई गुना करने का झांसा देकर उससे फोन पे के माध्यम से 5 लाख डालवा दिए. बाद में जब उसे पैसे डूबने का अहसास हुआ तो उसने अपने पैसे वापस मांगे मगर आरोपियों ने उससे संपर्क तोड़ दिया. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने साइबर टीम की मदद से एक आरोपी शिवनंदन महंत को धर दबोचा है. वहीं एक आरोपी अजय सिंधी की तलाश कर रही है.

ऐसे लोगों को बनाता था शिकार

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की तो खुलासा हुआ कि ये व्यक्ति घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसीवा एवं अन्य जगहों पर भी ठगी कर चुका है और वहां अपराध भी दर्ज है. ये व्यक्ति व्हाटसएप नंबर लेकर लोगों को शेयर मार्केट में पैसा लगाने, जुआ सट्टा और कैसिनो के नंबर बताने के नाम पर झांसा देता था और उनकी रकम बढ़ाने की बात करता था. ये इतना शातिर है कि लोग आसानी से इसके जाल में फांस जाते थे. पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभी तक ये अपने साथी अजय सिंधी के साथ 50 से अधिक लोगों के साथ करोड़ों की ठगी कर चुका है.