Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

वाहन की ठोकर से युवा व्यापारी घायल, पुलिस आरक्षक की तत्परता से बची जान

बलौदाबाजार।  वाहनों की रफ्तार से आम आदमी अब डरने लगा है और घर से निकले व्यक्ति को अब यह भरोसा नहीं रहा कि वह सुरक्षित वापस आ पाएगा या नहीं. बीती रात बलौदाबाजार में भी घटना घटी, जब युवा व्यापारी रायपुर से वापस आ रहा था. इस बीच अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारकर फरार हो गया. व्यापारी की किस्मत अच्छी रही कि घटना के कुछ समय बाद बलौदाबाजार में पदस्थ पुलिस आरक्षक लक्ष्मी नारायण गायकवाड़ घटना स्थल पर रुककर उनकी जान बचाई.

आरक्षक लक्ष्मीनारायण अपनी ड्यूटी पर आ रहा था. उन्होंने दुर्घटना की स्थिति को देखकर तत्काल घायल व्यापारी को कार से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया. वहीं घायल युवक के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई.

पुलिस आरक्षक की तत्परता से व्यापारी युवक को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल पाई. पुलिस आरक्षक की इस सहायता की सभी प्रशंसा कर रहे हैं. घायल युवा व्यापारी का नाम परेश वर्मा बताया जा रहा है. फिलहाल कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है.