Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दुर्ग में महिला से गैंगरेप, पति के दोस्तों ने की हैवानियत, पुलिस ने एक महिला समेत 3 को किया अरेस्ट

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के साथ उसके पति के दोस्तों ने हैवानियत करते हुए गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस वारदात में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला का पति हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। जेल जाने से पहले पति ने अपनी पत्नी को उसके दोस्तों के संपर्क में रहने की बात कही थी। इस बीच पति के एक दोस्त ने महिला की भाभी के जरिए उससे मिलने की कोशिश की।

इसके बाद उसने ही एक युवक का नंबर दिया था। भाभी के जरिये जान पहचान होने के बाद युवक मिलने के लिए महिला के घर पहुंचा। जहां पहले से दूसरा दोस्त मौजूद था। दोनों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। इस घटना से दहशत में आई महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रामाराव, नकुल और एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस पूरी वारदात में पीडिता की भाभी भी शामिल थी। जिसने आरोपियों की पहचान पीड़िता से कराने के बाद उन्हे घर भेजा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।