Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूजा-पाठ और ग्रह शांति के नाम पर महिला से 36 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।  जिले में पूजा-पाठ और ग्रह शांति के नाम पर महिला से 36 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. प्रार्थी महिला ने शातिर ठग पंडित के खिलाफ सुपेला थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता की शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने रोहतक से कुलदीप महाराज को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.

दरअसल पूरी घटना सुपेला के जुनवानी की है. पल्लवी जायसवाल नेहरू नगर के कालीबाड़ी में रोजाना पूजा पाठ, दर्शन के लिए जाती थी. कालीबाड़ी के पंडित को पल्लवी जयसवाल ने अपनी आर्थिक और शारीरिक समस्याएं बताई. समस्या सुनने के बाद पंडित ने कहा कि उनके परिचय में एक बड़े विद्वान पंडित है, जिनका नाम कुलदीप महाराज है, जो रोहतक के रहने वाले हैं. उनसे मिलने के बाद उनकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी.

जनवरी 2023 में पल्लवी जायसवाल की कुलदीप महाराज से मुलाकात हुई और कुलदीप महाराज ने पल्लवी जायसवाल को बताया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं सभी समस्याओं का निराकरण विशेष पूजा पाठ और ग्रह शांति से हो जाएगा. इसके बाद पूजा पाठ में जो खर्च होगा वह दक्षिणा उन्हें देनी होगी. पीड़िता ने 18 जनवरी 2023 से लेकर 8 अप्रैल 2025 तक कुलदीप महाराज के अकाउंट के अलावा नगद और अन्य माध्यम से लगभग 36 लाख 66 हजार रुपए दिए थे.

कुलदीप महाराज ने पल्लवी जायसवाल से कहा कि उसका जो निजी फ्लैट है वह भी गुरु जी को समर्पित कर देंगी तो उसकी तमाम समस्याओं से उसे मुक्ति मिल जाएगी. इसके बाद भी जब पल्लवी जायसवाल की समस्या समाप्त नहीं हुई तो उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ. उन्होंने लिखित में सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद दुर्ग पुलिस ने फौरन इसकी विवेचना शुरू की. सबूतों के आधार पर ठगी का मामला सही निकला और कुलदीप महाराज को रोहतक से गिरफ्तार कर दुर्ग ले आई और न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया.