Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्कूली बच्चों से भरी वैन नाले में गिरी

बलरामपुर।  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना वाड्रफनगर क्षेत्र की है, जहां मारुति वैन में 20 से 25 स्कूली बच्चे सवार थे। सभी बच्चे मॉर्निंग स्टार स्कूल, वाड्रफनगर के बताए जा रहे हैं।

हादसे के पीछे स्कूल प्रबंधन और चालक की लापरवाही

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, वैन की रफ्तार काफी तेज थी और वाहन पूरी तरह ओवरलोडेड था। हादसे के पीछे स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और चालक की असावधानी साफ नजर आ रही है। हादसे के बाद बच्चे बुरी तरह डरे-सहमे नजर आए।

कई बच्चों को गंभीर चोटें, इलाज जारी

हादसे में कई बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। कुछ बच्चों को फ्रैक्चर और सिर में चोटें भी आई हैं।हादसे के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। अभिभावकों में गुस्सा है और लोगों ने स्कूल की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।