Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

काॅलेज जा रहे बाइक सवार स्टूडेंट्स को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

जगदलपुर। जगदलपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मेडिकल स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ट्रक ने बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 2021 बैच के छात्र थे।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा परपा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि अंकित दानी और आलिया डिमरापाल मेडिकल कालेज के छात्र थे। दोनों बाइक पर सवाल होकर जगदलपुर से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ढाबे के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों बाइक से जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं आलिया को चिंताजनक हालत में तुरंत डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में मृत अंकित भिलाई का रहने वाला था, जबकि आलिया रायपुर की निवासी थी। दोनों 2021 से मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।