Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गृहमंत्री के जिले में आदिवासी युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने कार में बंधक बनाकर की हैवानियत, गुस्सायें लोगों ने SP की कार को घेरकर किया हंगामा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिला कवर्धा में एक आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। आरोप है कि युवती के बाॅयफ्रेंड ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित लड़की को बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गये। उधर इस घटना की जानकारी के बाद नाराज लोगों ने एसपी की कार को घेरकर जमकर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की ये घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता मंगलवार रात अपने बॉयफ्रेंड के घर पर रुकी हुई थी। देर रात 3 बजे किसी विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद बॉयफ्रेंड भी घर से बाहर आया। इसी दौरान लड़के के दो अन्य साथी कार से मौके पर पहुंचे। दोनों दोस्तों ने लड़की और उसके बाॅयफ्रेंड को अपने साथ कार में बैठा कर ले गए।

पीड़ित युवती का आरोप है कि कार में मौजूद युवकों ने शो-रूम के पास सुनसान इलाके में कार में ही बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाने के बाद बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गये। किसी तरह वह थाने पहुंची और इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर युवती को तुरंत मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

नाराज लोगों ने अस्पताल में किया हंगामा

आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप की घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में आक्रोशित लोगों ने एसपी की गाड़ी को घेरकर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों की नाराजगी को दखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।