Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

घर से आ रही थी तेज बदबू, पड़ोसियों की शिकायत पर पहुंची पुलिस, तो रिटायर्ड टीचर और पत्नी की मिली लाश, मचा हड़कंप

रायगढ़।    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है. चक्रधर नगर इलाके के कसेर पारा में सोमवार को एक घर से तेज गंद आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए. दरअसल, घर के भीतर पति और पत्नी की लाश मिली. चक्रधार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के लोगों ने घर से तेज बदबू आने की शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत मिलने पर चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलते ही अंदर दो शव पाए गए. मृतकों की पहचान रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी के रूप में हुई है. फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

स्थानीय निवासी कौशलेंश मिश्रा ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक गोपाल लाल उनके पड़ोसी हैं. आज पड़ोस में रहने वाले लोगों को घर से बदबू आई, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने गोपाल लाल नगायच का शव मिला है, अंदर वाले कमरे में उनकी पत्नी की लाश मिली है. दोनों के तीन बच्चे हैं, बेटा कलकत्ता में जॉब करता है, एक बेटी रायगढ़ और दूसरी बेटी रायपुर में रहती है. उन्हें सूचना दे दी गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से किसी तरह की जबरन घुसपैठ या संघर्ष के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है.