Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में जल्द बनेगी अत्याधुनिक स्पेस लैब, अंतरिक्ष विभाग से मिली स्वीकृति, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पीएम मोदी का जताया आभार

रायपुर। रायपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापित करने को लेकर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से साझा की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन का आभार जताया है.

सांसद बृजमोहन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर रायपुर में स्पेस लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था, उस पर अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने पत्र के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह लैब प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव देने वाला एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

सांसद ने आगे बताया कि प्रदेशवासियों को इस सुविधा का लाभ भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा बहुत जल्द ही मिलेगा, यह हमारा संकल्प भी है और प्रतिबद्धता भी। आज इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए, लोकसभा में नियम 377 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे भारत में ऐसे स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने का विशेष आग्रह रखा है, ताकि देश के हर बच्चे तक अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के समान अवसर पहुंच सकें।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब हमारी नई पीढ़ी विज्ञान, अनुसंधान और तकनीक में पूरी तरह स्वावलंबी बनेगी। छत्तीसगढ़ की धरती से उठी यह पहल अब राष्ट्रीय अभियान का स्वरूप ले रही है यही नया भारत है, यही मोदी जी का विज़न है, और यही हमारी अटूट प्रतिबद्धता है।