Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली खंभा तोड़ते हुए टकराई दीवार से, शादी से लौट रहे 7 लोग घायल…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. शादी समारोह से वापस लौट रहे बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अचानक अनियंत्रित हुई और बिजली के खंबे को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने मकान की बाहरी दीवार से जा टकराई. इस हादसे में स्कॉर्पियों चालक समेत 7 लोग घायल हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल प्राइवेट गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई. राहत की बात रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

जानकारी के मुताबिक, बाराती मंदिर हसौद से जांजगीर चांपा गये थे, जहां से वापसी के दौरान ये हादसा हो गया. घायल लोगों ने बताया कि गाड़ी चलाते समय चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हो गया.

लवन थाना प्रभारी केशर पराग ने बताया कि घटना आज सुबह की है, जब बारातियों से भरी स्कार्पियो दीवार से टकरा गई और उसमें बैठे लोग मामूली रूप से घायल हो गये. यह तो अच्छा हुआ कि चालक ने वाहन को कंट्रोल कर लिया वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था. सभी घायलों को सभी को प्राथमिक उपचार उपरांत छुट्टी दे दी गई. मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.