Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी की मौत

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर की है, जहां बीती रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से पति-पत्नी की जान चली गई. गाड़ी पति चला रहा था. अचानक उन्हें झपकी आई, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

जानकारी के मुताबिक प्रगति नगर बी टाईप 277, दीपका में रहने वाले एसएन चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रामकली चतुर्वेदी कार से पारिवारिक कार्यक्रम में गृह ग्राम रीवा गए थे. वहां से वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. मृतक एसएन चतुवेदी Secl दीपका में डम्फर आपरेटर थे. मृतकों के तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. उनके भी बच्चे हैं. पोस्टमार्टम के बाद रीवा में पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.