Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पानी भरे डबरी में जा गिरी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

खैरागढ़। जिले के खैरागढ़-धमधा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ग्राम गाड़ाडीह के पास सड़क किनारे स्थित डबरी में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ललित साहू (45 वर्ष) एवं अनिरुद्ध जंघेल (55 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम साल्हेकला, खैरागढ़ से बैंक संबंधी कार्य निपटाकर स्विफ्ट डिजायर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ाडीह के समीप मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डबरी में समा गई। हादसे के समय स्थल पर सन्नाटा था, जिससे किसी को तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी। करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पलटी हुई कार देखी और तुरंत पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दुर्भाग्यवश, ललित साहू की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिरुद्ध जंघेल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खैरागढ़ भेजा गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।