Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्ची को कुचला, हादसे के बाद घायल बच्ची को लेकर फरार हुआ कार सवार

जांजगीर। जांजगीर जिला में एक तेज रफ्तार कार के चालक ने 6 साल की बच्ची को चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी कार का चालक इलाज कराने की बात कहकर घायल बच्ची को अपनी कार में ले गया। लेकिन आरोपी कार चालक बच्ची को जांजगीर सहित आपसपास के किसी भी जिले में इलाज के लिए भर्ती नही कराया गया। घटना की जानकारी के बाद से ही जांजगीर पुलिस लापता घायल बच्ची और कार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गुरूवार 12 जून की शाम ग्राम बछौद मार्ग में एक एक्सीडेंट हुआ। इस सड़क दुर्घटना में सफेद रंग के कार ने 6 साल की मासूम बच्ची को चपेट में लेकर कुचल दिया। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से मासूम पलक पटेल को गंभीर चोटे आई थी। हादसे के बाद कार के चालक ने बच्ची को इलाज कराने की बात कहकर अपनी कार में रखकर मौके से रवाना हो गया।

घटना की जानकारी के बाद जब परिजन आसपास के अस्पताल में बच्ची की हाल जानने पहुंचे, तो उन्हे बच्ची कही भी नही मिली। घायल बच्ची के लापता होने की जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद जांजगीर एसपी के निर्देश पर बच्ची को लेकर लापता हुए कार चालक की पतासाजी शुरू की गयी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम द्वारा घटनाकारित कार की पतासाजी शुरू की गयी। जांच मेें कार का नंबर कोरबा जिले का होना पाया गया।

जिसके बाद जांजगीर पुलिस ने कोरबा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कोरबा में दबिश देकर आरोपी कार चालक की पता-तलाश शुरू की गयी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब कोरबा निवासी कार चालक के घर पर दबिश दी, तब उसके घर पर ताला लगा मिला। लिहाजा पुलिस इस घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल बच्ची और फरार कार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार कार चालक के संबंध में जानकारी मिली है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया जायेगा।