राजधानी में धन्वन्तरि जयंती के अवसर विशेष विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का होगा आयोजन
रायपुर। धन्वन्तरि जयंती के पावन अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद, रायपुर इकाई के तत्वावधान में एक विशेष विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयुर्वेद, स्वदेशी चिकित्सा पद्धति एवं आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में संवाद और विचार-विमर्श होगा।
मुख्य अतिथि एवं वक्ता:
संत युधिष्ठिर लाल – आध्यात्मिक विचारक व मुख्य वक्ता
टोपलाल वर्मा – वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
सुनील दास – संयुक्त संचालक, आयुष विभाग
श्रीचंद सुन्दरानी – पूर्व विधायक, रायपुर
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, वैद्य, चिकित्सक, समाजसेवी एवं आयुर्वेद प्रेमी आमंत्रित हैं।






