Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छुट्टी से लौटकर आये जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर। ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली। घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास मिंगाचल सीआरपीएफ 22वीं वाहिनी में घटी।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों आरक्षक पप्पू यादव निवासी भोजपुरी बिहार से छुट्टी से वापस लौटा था। बुधवार की सुबह पांच बजे के करीब आरक्षक यादव ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या ली। घटना की सूचना पर नैमेड थाना पुलिस जांच में जुटी है।

गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके की तरफ भागे, जहां जवान पप्पू यादव पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्तपाल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को जवान के पैतृक घर रवाना कर दिया जायेगा।