Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धरने पर बैठी बर्खास्त बीएड शिक्षिका को बिच्छू ने मारा डंक, हालत गंभीर

रायपुर। बीएड डिग्री धारी बर्खास्त शिक्षकों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ सरकार सुध नहीं ले रही है, तो दूसरी ओर नवा रायपुर धरना स्थल पर परेशानी अलग है. ऐसे में धरने पर बैठी एक शिक्षिका को बीती रात बिच्छू ने काट लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है.

नवा रायपुर के तूता धरनास्थल में चार महीनों से धरना दे रहे हैं. इन्हीं में से एक महिला शिक्षिका प्रिया मंडावी को बीती रात करीब डेढ़ बजे बैस भवन में सोते समय बिच्छू ने डंक मार दिया. चीख-पुकार सुनकर बाकी शिक्षकों ने 112 को कॉल किया. लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर साथी सहायक शिक्षक उन्हें मोटरसाइकिल में बिठाकर अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए. महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अंबेडकर अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया गया कि पहले भी धरना स्थल और विश्राम भवन में साँप, बिच्छू निकलते रहा है, जिससे धरने पर बैठे शिक्षकों की जान को खतरा बना रहता है. आंदोलनरत प्रदेश भर से विशेषकर बस्तर और सरगुजा संभाग से आई 150 से ज्यादा शिक्षिका इस भवन के चार कमरों में विपरीत स्थिति में रहने पर मजबूर है.

तूता धरना स्थल में अव्यवस्था

शिक्षकों की शिकायत है कि धरनास्थल पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था अत्यंत खराब है. इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की जा चुकी है, पर अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. इसके बावजूद शिक्षकों का कहना है कि, जब तक सरकार उनका समायोजन नहीं करती, वे हर परिस्थिति का सामना करते हुए धरना स्थल पर डटे रहेंगे.