Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आमनेर नदी में बारातियों से भरी पिकअप गिरी, दुर्घटना में दो गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने घायलों को गूगल मैप की मदद से पहुंचाया अस्पताल

खैरागढ़।    धमधा ब्लॉक के टेमरी गांव से बारातियों को लेकर आ रही एक पिकअप वाहन शनिवार देर शाम अनियंत्रित होकर आमनेर नदी में जा गिरी. हादसे के वक्त वाहन में 20 से अधिक बाराती सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. अमलीपारा से धरमपुरा स्थित शनिदेव मंदिर दर्शन के लिए निकले बारातियों की पिकअप को चालक ने रिवर्स करने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नदी में जा गिरी. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पुल से कूदकर नदी में गिरे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस, डायल 112 को सूचना दी.

डॉक्टर इंतजार करते रहे, परिजन ले गए निजी अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल अस्पताल प्रबंधन को दुर्घटना की जानकारी दी. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के इंतजार में तैयार खड़ी रही, लेकिन घायलों के परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने की बजाय गूगल पर सर्च कर दाऊचौरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सिर्फ एक चिकित्सक मौजूद था.

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के लिए चालक की लापरवाही जिम्मेदार मानी जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी जनहानि टल गई.