Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

टांगी से वार कर अधेड़ की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामजतन पनिका के रूप में हुई है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने घर के आंगन में रामजतन पनिका का खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।