Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में 22 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.), रोटरी क्लब रायपुर तथा बायोटेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण की गारंटी है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखें।

एन.एस.एस. समन्वयक प्रो. एल. एस. गजपाल, बायोटेनोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. केशवकांत साहू, रोटरी क्लब अध्यक्ष उत्तम गर्ग तथा कार्यक्रम अधिकारी कमलेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शोधार्थी और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब अध्यक्ष ने कहा कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। वहीं प्रो. साहू ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को हराभरा बनाने में छात्रों की सक्रिय भूमिका जरूरी है। प्रो. एल. एस. गजपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सदैव समाजोपयोगी गतिविधियों में अग्रणी रही है। वृक्षारोपण केवल परिसर को हरित बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण चेतना को भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 80 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इनमें आम, आंवला के पौधे प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्वयंसेवकों ने परिसर की स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया और “स्वच्छ परिसर–हरित परिसर” का संदेश दिया।