Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

31 दिसंबर को रायपुर के सोनपैरी गांव में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे सभा को संबोधित

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 31 दिसंबर को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अभनपुर के सोनपैरी गांव में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देंगे। सम्मेलन का आयोजन 31 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से किया जाएगा।

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत असंग देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से संतों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और बैठने की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। पूरे आयोजन की जिम्मेदारी हिंदू सम्मेलन समिति की टीम संभालेगी।

आयोजन समिति ने सभी सनातनी और हिंदू समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। साथ ही, किसी भी असुविधा से बचने के लिए प्रतिभागियों से समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।