Special Story

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी के किराया भंडार के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू…

रायपुर।     राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित गली नंबर 01 में स्थित चांडक कॉम्प्लेक्स के आधुनिक किराया भंडार के गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई. आगजनी इतनी भयानक थी, कि आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम और निजी दमकल विभाग के 15 दमकल वाहनों को 7 घंटे से अधिक समय लगे. दमकल वाहनों ने करीब 50 से ज्यादा फेरे लगाए जिसके बाद जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका. यह पूरी घटना रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है, जहां देर रात तक दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम चलता रहा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है.

दमकल कर्मियों को चिल्डिंग में भी करना पड़ा संघर्ष 

आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन सकरी गलियों और वाहनों की अराजक पार्किंग के कारण वाहनों को अंदर ले जाने में काफी कठिनाई हुई. हालांकि, तीन दमकल वाहनों को इलाके को ठंडा करने के लिए तैनात किया गया था, ताकि आग और न फैल सके. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.

कबाड़ का सामान जलकर हुआ खाक 

गोदाम में रखे पुराने कबाड़ के सामान में आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ. आग ने गोदाम के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और सभी सामान जलकर राख हो गए.

रिहायशी इलाके में आगजनी पर सवाल खड़े 

यह घटना एक रिहायशी इलाके में स्थित कमर्शियल गोदाम में हुई, जिससे शहर के सिस्टम पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. ऐसे इलाके में इस तरह की आगजनी ने सुरक्षा और नगर नियोजन पर गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं. आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

देखें वीडियो: