Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वास्थ्य सेक्टर को बड़ी सौगात, नए मेडिकल कॉलेज से लेकर आयुष्मान तक हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान, जानिए बजट की अहम घोषणाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए SANKALP थीम पर आधारित 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में पेश किया। इस बजट में प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इस बार के बजट में सरकार का फोकस शहर से लेकर ग्रामीण और आदिवासी अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर रहा।

बजट में दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में होम्योपैथी कॉलेज खोलने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा बस्तर और सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सकों की भर्ती और मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए अलग से बजटीय प्रावधान किए गए हैं।

जानिए स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या-क्या घोषणाएं हुए हैं 

  1. दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी
  2. रायपुर में बनेगा होम्योपैथी कॉलेज
  3. बस्तर और सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सकों की भर्ती
  4. बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान
  5. आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान
  6. 10 करोड़ रुपये से मेकाहारा में एआई का उपयोग किया जाएगा
  7. एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
  8. मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान
  9. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
  10. सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान
  11. कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण
  12. शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की सुविधा हेतु 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान
  13. कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
  14. रायपुर (कालीबाड़ी) में 200 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण
  15. 25 डायलिसिस केंद्र एवं 50 जन औषधि केंद्र
  16. बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान
  17. रायपुर में एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट
  18. 25 से अधिक CHCs, PHCs और SHCs भवन निर्माण हेतु प्रावधान.