Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायक दल की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का कांग्रेस ने किया बहिष्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो 17 दिसंबर तक चलेगा। सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज राजीव भवन में हुई। इसमें विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई। इस बैठक में सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का कांग्रेस ने बहिष्कार करने का फैसला किया है।

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने बताया कि विपक्ष ने सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि विजन 2047 में छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं है। विजन के नाम पर हमें दूरबीन से दिखाया जा रहा है।

चरण दास ने कहा कि 2047 के विजन में किराए से दिखाए हुए सपने हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू नहीं है। 2047 के विजन में छत्तीसगढ़ की बासी की खुशबू नहीं है। 2047 का विजन उद्योपतियों साथियों के लिए बनाया गया विजन है। ऐसे विजन पर आधारित चर्चा का हम बहिष्कार करते हैं। यह देश का अमृतकाल नहीं भ्रमितकाल है।

बता दें कि 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित है। सत्र के दौरान कुल 4 बैठकें होंगी। 628 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें 333 तारांकित प्रश्न और 295 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। 99.17 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। 48 ध्यानाकर्षण होगा। एक लोक महत्व के विषय पर चर्चा होगी। 9 अशासकीय संकल्प, शून्यकाल 4, याचिका 77 पर भी चर्चा होगी।

16 दिसंबर को अनुपूरक मांग पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनिमय संशोधन विधेयक, 2025 ( क्रमांक 28 2025) विधानसभा में पारित किया जाएगा। विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों काे भी पटल पर रखा जाएगा।