Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगर निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा, सीवरेज गड्ढे में गिरे 3 मासूम, एक बच्चे की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर चौकी इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. गुलमोहर पार्क कॉलोनी में नगर निगम द्वारा सीवरेज टैंक निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते गिर गए. हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, यह गड्ढा निगम की ओर से खोदा गया था, जिसे खुला ही छोड़ दिया गया था. बारिश या पाइपलाइन लीकेज के चलते इसमें पानी भर गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों के खेलने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे गहरे गड्ढे में जा गिरे.

घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू किया और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरे मासूम की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की उम्र लगभग 6 वर्ष बताई जा रही है.

घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू किया और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरे मासूम की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. वहीं नगर निगम की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. कॉलोनीवासियों ने नारेबाजी कर निगम प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.