Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान ढहा, एक की मौत

बलरामपुर। लगातार बारिश से शनिवार रात रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में एक कच्चा मकान अचानक ढह गया. इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद अन्य छह लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए.

जिले की लगातार बारिश से लगभग नदियां उफान पर हैं. कनहर नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, वहीं सिंदूर नदी गेउर नदी भी उफान पर है. लगातार बारिश की वजह से वार्ड क्रमांक 13 में एक कच्चा मकान ढह गया. घटना के समय प्रमोद रवि (35 वर्ष) पिता चंद्रदेव राम अपनी पत्नी सुनीता व चार बच्चे – दीपक, राधा, काजल और खुशबू के साथ अंदर था.

देर रात कच्चे मकान के भरभरा कर गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया. मोहल्ले वालों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मासूम खुशबू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

घटना की जानकारी मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि जर्जर और कच्चे मकानों की प्रशासनिक स्तर पर पहले से जांच कर उन्हें खाली कराना चाहिए था.