Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर ED-CBI की संयुक्त टीम ने दी दबिश

दुर्ग। दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह-सुबह ईडी और सीबीआई की संयुक्त टीम ने शहर के प्रतिष्ठित सहेली ज्वेलर्स और आईपीएस अफसर अभिषेक पल्लव के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ईडी और सीबीआई के अफसर सुबह से ही दोनों ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रहे है। ईडी और सीबीआई की ये कार्रवाई शराब और महादेव एप घोटाले की जांच से जुड़े होने की जानकारी सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शाॅप में शामिल सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर आज सुबह-सुबह छापामार कार्रवाई की गयी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। अधिकारियों की टीम ज्वेलर्स के संचालक से पूछताछ करने के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं दुर्ग में एसपी रहे आईपीएस अधिकारी अभिषेक पल्लव के भिलाई स्थित आवास पर भी महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में जांच किये जाने की सूचना है।

आपको बता दे दुर्ग मेें पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की यह कार्रवाई एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले भी महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और बिना जीएसटी के सोने की खरीद के मामलों में ईडी और आयकर विभाग कार्रवाई कर चुके हैं। ऐसे में दुर्ग जिले में ईडी और सीबीआई की इस संयुक्त कार्रवाई से कोई बड़ी कार्रवाई की आशंका जतायी जा रही है।