Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली विशाल आक्रोश रैली, माननीय राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

रायपुर।  बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे इस्लामिक अत्याचार के विरोध में सनातन हिंदू पंचायत रायपुर के तत्वाधान में मंगलवार को दोपहर दो बजे मरीन ड्राइव से विशाल आक्रोश रैली निकाली गई एवं माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न हिन्दू संगठनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में निवासरत हिन्दूओं के साथ लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। हिन्दू संतों को गिरफ्तार कर उनके साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है, पूजा स्थलों तथा मंदिर आदि पर इस्लामिक कट्टरपंथी निरंतर हमले कर रहे हैँ। इन घटनाक्रमों से भारत समेत सम्पूर्ण विश्व में रह रहे हिन्दूओं में आक्रोश व्याप्त है। सनातन हिंदू पंचायत रायपुर सहित तमाम हिन्दू संगठनों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना के मार्गदर्शन में प्रदर्शन कर मरीन ड्राइव से विशाल आक्रोश रैली निकाली तथा जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भारत और बांग्लादेश के लाखों हिंदुओं के आध्यात्मिक मार्गदर्शक चिन्मय प्रभु की बिना शर्त रिहाई, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा करने और रोकथाम लगाने, बांग्लादेश में मंदिरों का विध्वंस रोकने, महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने, हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के इंतजाम करने, विस्थापित परिवारों का पुनर्वास करने, मानवाधिकार संगठनों, संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप तथा बांग्लादेश के साथ कूटनीतिक वार्ता कर समाधान करने की मांग की गई है। इस अवसर पर विभन्न हिन्दू संगठनों, छत्तीसगढ़ बंग समाज, विश्व हिन्दु परिषद, रायपुर, छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स, गायत्री परिवार सहित सनानत हिन्दू पंचायत रायपुर के पदाधिकारिगण उपस्थित थे।