Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

संजय नगर अंडरब्रिज के पास TV सेंटर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा शहर संजय नगर अंडरब्रिज के पास स्थित कुमार टीवी सेंटर में लगी आग से करीब 25 से 27 लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल टीवी सेंटर में आग लगने का कारण अज्ञात है। मगर शॉर्ट सर्किट से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। दुकान संचालक ने बताया कि मंगलवार की रात दुकान बंद करके वे घर चले गए थे। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी।

जब दुकान का दरवाजा खोला गया तो अंदर आग लगी मिली। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे टीवी, इनवर्टर, बुफर बॉक्स समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के समय दुकान बंद होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं। लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था। चांपा पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।