Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरकारी कार्यालय में लगी भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर खाक, मचा हड़कंप

बीजापुर। भैरमगढ़ में सरकारी कार्यालय में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई. इस घटना में कई दस्तावेज और महत्वपूर्ण सामग्री जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. रक्षाबंधन त्योहार को लेकर अधिकतर कर्मचारी छुट्टी पर हैं. वहीं जलने से बच गए समानों को सुरक्षित जगह पर रख दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ के सामान्य वन परिक्षेत्र कार्यालय में अचानक आग लग गई. यहां शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जो देखते ही देखते आसपास फैल गई. दफ्तर में रखे कागज और कई सामान जलकर खाक हो गए.

इस घटना को लेकर एसडीओ देवेंद्र गोंड ने जानकारी दी कि वायर में स्पार्किंग होना के कारण आग लगी, जिसपर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है. घटना में कुछ रद्दी कागज और सामग्री को नुकसान पहुंचा है. सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचे और जलने से बच गए सामग्रियों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जा रहा है. आग लगने से किसी प्रकार के महत्वपूर्ण कागज नही जले हैं इसलिए थाने को सूचना नहीं दी गई है.