Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कुएं में गिरा शावक समेत 3 हाथियों का दल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

महासमुंद। महासमुंद जिले से लगाए बारनवापारा क्षेत्र के हरदी गांव में 3 हाथियों का दल विचरण के दौरान कुएं में जा गिरा. इस दल में एक शावक और तीन वयस्क हाथी शामिल हैं. घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों मौके पर पहुंच गए. उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी. घटनास्थल पर बारनवापारा परिक्षेत्र एसडीओ कृष्णु चंद्राकर और उनकी टीम पहुंची.

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया. जेसीबी मशीन की मदद से रैम्प बनाया गया, जिससे फंसे हुए शावक और हाथी को बाहर निकाला जा सके. रेस्क्यू के बाद सभी हाथी सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौट गए.

देखें रेस्क्यू का वीडियो

मौके पर वन विभाग की टीम ने 2 जेसीबी मशीन से रेस्क्यू अभियान चलाया. लगभग 3:30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.  

बलौदा बाजार वन मंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि हरदी गांव में एक शावक और दो हाथी के कुंए में गिरने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे. तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. हरदी गांव और टीम ने मिलकर हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वन टीम सतर्क है. गांवों में मुनादी कर हाथियों के करीब जाने से मना किया जा रहा है.

बता दें कि पिछले 15 से 20 दिनों से बड़ी संख्या में हाथियों का दल बारनवापारा क्षेत्र में विचारण कर रहा है. दीपावली पर्व के दिन ग्राम हरदी में वृद्ध कनकु राम को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला था. हाथियों की मौजूदगी से लगातार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.