Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साय सरकार के 1 साल पूरे होने पर 13 दिसंबर को होगा भव्य कार्यक्रम, डिप्टी सीएम साव बोले- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

रायपुर।    राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल भाजपा की अहम बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि यह बैठक 13 दिसंबर को सरकार के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर थी. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर आएंगे.

अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा. राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर के कार्यकर्ता जुटेंगे. कार्यक्रम में सरकार द्वारा 1 साल में पूरे किए गए मोदी की गारंटी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. संगठन के कार्यक्रम को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई.

बता दें कि 13 दिसंबर को साय सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है. रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनादेश कार्यक्रम की तैयारियां की गई है. इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. इसके लेकर राज्य सरकार की तरफ से विशेष तैयारियां की गई है.