Special Story

छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह समारोह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह समारोह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Shiv Mar 16, 2026 3 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और संवेदनशील शासन की…

मंदिर हसौद नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन, गेट पर ताला लगाकर जताया विरोध

मंदिर हसौद नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन, गेट पर ताला लगाकर जताया विरोध

Shiv Mar 16, 2026 2 min read

रायपुर। मंदिर हसौद स्थित नगर पालिका परिषद में सोमवार को…

March 16, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में हुआ भव्य कार्यक्रम, महिलाओं की उपलब्धियों को किया गया सम्मानित

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना में आयोजित गरिमामय समारोह में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली सभी महिलाओं को “नारी गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना एवं भारत विकास परिषद के संयुक्तत त्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, महिलाएं और नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल्या देवी साय (मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी कवर समाज विकास समिति उपस्थित रहीं।

कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना की प्राचार्य अर्चना मिश्रा, एकेडमिक डायरेक्टर अपर्णा त्रिपाठी, स्कूल के संचालक डॉक्टर राकेश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना के सभी शिक्षिकाएं एवं शिक्षक गण, ऑफिस के स्टाफ उपस्थित रहे। पूरे प्रदेश मे सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओ को स्मृति चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की भूमिका को समाज के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं।

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आरटीई के तहत अध्ययनरत केपीएस सरोना के 11 विद्यार्थियों को कौशल्या देवी साय के द्वारा सायकल वितरण किया गया जिनके नाम अदिति राज सिंह, दिपाली साहू, ईशा यादव, कनक नारंगे, नम्रता सोनकर, पलक शर्मा, श्रेया धृतलहरे, स्वाती उपध्याय, यशिका यादव, अक्षरा शर्मा एवं विधी साहू है।

कार्यक्रम मे, भारत विकास परिषद से डॉ. राकेश मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनीत शर्मा, शशांक शुक्ला, कमलेश साहू, योगेश साहू एवं केपीएस सरोना से प्रताप देवांगन, प्रकांत काले, सूर्यकांत देवांगन, योगेन्द्र साहू, संस्कार मिश्रा, कैलाश चक्रधारी, जानकी वल्लभ पाल, रंजीत खैलवार, अशोक साहू, मनीेष दुबे, जतिन वर्मा, पियंका शर्मा, विनिषा गार्डिया, निलीमा वर्मा, सरोज साहू, पिंकी कुर्रे, सुलभा शर्मा सम्मिलत रहे।