Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अग्रवाल समाज के द्वारा किया गया श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल और युवा अग्रवाल मंच महिला इकाई के द्वारा श्री श्याम मंदिर समता कॉलोनी में आयोजित भागवत कथा के द्वितीय दिवस श्रीमद्भागवत कथा श्रीधामवृंदावन से पधारे पूज्य महाराज श्री डॉक्टर संजय कृष्ण “सलिल”जी के श्रीमुख से आज कथा के द्वितीय दिवस में महाराज जी ने बताया कि मानव देह चौरासी लाख योनियों के बाद प्राप्त होती है हमें इसे प्राप्त करके प्रभु को प्रत्येक क्षण स्मरण करते रहना चाहिए यह शरीर खाने-पीने के लिए नहीं मिला यह सब क्रिया तो पशुओं में भी होती है परंतु उनमे विवेक नहीं होता, जन्म लेने का लाभ यही है कि अंत में नारायण की स्मृति बनी रहे, यह लाभ जीवन में अभ्यास से होता है हमें मृत्यु को याद करते रहना चाहिए, जब तक हम अपने खान-पान एवं व्यवहार पर ध्यान नहीं देंगे तब तक हृदय शुद्ध नहीं होगा यहां तक की हृदय शुद्ध होता है वहीं पर प्रभु कृपा करते हैं। आगे “सलिल”महाराज जी ने बताया राजा परीक्षित को मृत्यु का भय था राजा सब कुछ त्याग करके गंगा तट पर आते हैं बड़े-बड़े ऋषि मुनि आते हैं शुकदेव जी राजा को भागवत सुनते हैं राजा व जीव को प्रभु का ध्यान रखना चाहिए ध्यान धारण अष्टयाम योग क्रिया के द्वारा मन एकाग्र करना चाहिए, कथा में सुंदर ठाकुर जी झाकियो का दर्शन कराया गया । आज की कथा में सुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म, कलिदमन आदि प्रसंग पर महाराज जी ने प्रकाश डाला ।

कथा में रायपुर पश्चिम के विधायक पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने शामिल होकर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया , आज के कथा के यजमान अध्यक्ष नितेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नारायण अग्रवाल थे । कथा में प्रमुख रूप से विष्णु गोयल, संतोष बजाज नवीन भूषणिया, हनुमान प्रसाद, नरेंद्र चौधरी, नारायण अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, पुष्परंजन जैन, आनंद अग्रवाल,निशा अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, बबली अग्रवाल, विभा अग्रवाल , विष्णस्वरूप अग्रवाल , प्रीति अग्रवाल, सरस्वती देवांगन सहित सैकड़ों भक्तजन शामिल हुए… कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र ,जड़ भारत राहुगन संवाद, प्रहलाद चरित्र प्रसंग पर महाराज श्री का प्रवचन होगा।