Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राठौर क्षत्रिय समाज का भव्य आयोजन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, एकता और संगठन को मिली नई दिशा

रायपुर। राठौर क्षत्रिय समाज का भव्य समारोह सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और नई प्रेरणा का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। समाज भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विधिवत शपथ ग्रहण संपन्न हुआ, वहीं समाज को संगठित और सशक्त बनाने को लेकर कई अहम निर्णय भी लिए गए। आयोजन का उद्देश्य केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं को संगठन और सामाजिक दायित्वों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा, एकता और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ शपथ ली। समारोह में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और महापौर संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सर्वमंगला मंदिर चौक पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की, जिसे समाजजनों ने उत्साह और जयकारों के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राठौर क्षत्रिय समाज की पहचान उसकी एकजुटता और विकासोन्मुख सोच से है। साथ ही समाज भवन एवं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की जानकारी भी दी।

समारोह में समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन हेतु विशेष ग्रुप के गठन का निर्णय लिया गया, जिसके माध्यम से समाज के युवा आपसी परिचय, संवाद और नेटवर्किंग के जरिए सामाजिक गतिविधियों और जनकल्याण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

समाज के अध्यक्ष पवन राठौर ने कहा कि राठौर क्षत्रिय समाज केवल परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठित प्रयासों के माध्यम से इसे सशक्त और प्रगतिशील दिशा देना ही लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थापना और युवक-युवती परिचय सम्मेलन जैसी पहल समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेंगी।

समारोह में अध्यक्ष पवन राठौर, महामंत्री राजेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष ओकार राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर और समाज अध्यक्ष संतोष राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा सहित पूरे संभाग से बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजनों की उपस्थिति ने समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।