Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विश्व हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में सोनपैरी से कल भव्य बाइक रैली का आयोजन

सोनपैरी। आगामी 31 दिसंबर को प्रस्तावित विश्व हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन और जन-जागरण के उद्देश्य से ग्राम सोनपैरी में 28 दिसंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली में क्षेत्र के सभी ग्रामवासी, युवा और कार्यकर्ता सहभागिता के लिए आमंत्रित हैं।

आयोजकों के अनुसार यह बाइक रैली राष्ट्रधर्म, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तथा राष्ट्रीय संत गुरुदेव असंग देव का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। इसी प्रेरणा के साथ यह रैली क्षेत्र में संगठनात्मक जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश देगी।

बाइक रैली का प्रस्तावित मार्ग

सोनपैरी → मुंडारा → जुलुम → टेकारी → पलोद → कनेहरा → भुरकुनी → रवेली → आमदी → परसदा → खट्टी → ढोढर → लमकेनी → परसूलीडीह → भरेंगभाठा → राखी → बेलर → कोपेडीह → चंडी → सकरी → भटगांव → खोरपा → सारखी → कोलर → छछानपैरी → सलोनी → सिंगरभाटा → सिवनी → सेजबहार → कांदुल → दतरेंगा → डोमा → खिलोरा → अंत में सोनपैरी।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि यह बाइक रैली पूरी तरह अनुशासित, शांतिपूर्ण और मर्यादित ढंग से संपन्न की जाएगी। सभी प्रतिभागियों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और संगठन की गरिमा बनाए रखने की अपील की गई है।

समिति ने समस्त ग्रामवासियों, मातृशक्ति, युवाओं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।