Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हिन्दू सम्मेलन के पूर्व सोनपैरी में भव्य बाइक रैली, भगवामय हुआ पूरा क्षेत्र

सोनपैरी। 31 दिसंबर को ग्राम सोनपैरी में आयोजित होने वाले भव्य हिन्दू सम्मेलन के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर (रविवार) को एक विशाल, अनुशासित और प्रेरणादायी बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह हिन्दू सम्मेलन पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय संत गुरुदेव असंग देव के सान्निध्य में संपन्न होगा।

बाइक रैली में हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं, युवाओं और ग्रामवासियों ने अनुशासन, शालीनता और समरसता के साथ भागीदारी की। सभी प्रतिभागी भगवा ध्वज लेकर चले, जिससे पूरे क्षेत्र में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभाव से परिपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ।

रैली का शुभारंभ ग्राम सोनपैरी से हुआ और यह मुंडारा, जुलुम, टेकारी, पलोद, कनेहरा, भुरकुनी, रवेली, आमदी, परसदा, खट्टी, ढोढर, लमकेनी, परसूलीडीह, भरेंगभाठा, राखी, बेलर, कोपेडीह, चंडी, सकरी, भटगांव, खोरपा, सारखी, कोलर, छछानपैरी, सलोनी, सिंगरभाटा, सिवनी, सेजबहार, कांदुल, दतरेंगा, डोमा और खिलोरा होते हुए पुनः सोनपैरी पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, आरती और आत्मीय स्वागत कर प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। इससे समाज में धर्म, संस्कृति और संगठन के प्रति सकारात्मक चेतना का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। आयोजन समिति ने बताया कि रैली का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना, सांस्कृतिक मूल्यों का जागरण करना और हिन्दू सम्मेलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

यह बाइक रैली अनुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती नजर आई। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।