Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में युवती के साथ गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी, ब्लैकमेलिंग, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पीड़िता के अनुसार, वह अपनी बुआ के साथ रहती है और घटना की शुरुआत 13 फरवरी 2024 को हुई। उस दिन वह अपने भाई की रिहाई के सिलसिले में धनेश नामक व्यक्ति के क्लिनिक गई थी। वहीं आरोपी डेनियल ने उसे मेडिकल के पीछे पैसे देने के बहाने बुलाया और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

कुछ समय बाद अप्रैल 2024 में, पीड़िता जब वीडियो डिलीट कराने क्लिनिक के पीछे दोबारा गई, तो डेनियल ने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी लगातार उस वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करते रहे।

परेशान होकर पीड़िता ने परिजाओं को सुनाई आपबीती

पीड़िता ने बताया कि 24 मई को जब वह अपनी बहन के घर जा रही थी, तब डेनियल ने रास्ते में रोककर धमकी दी कि अगर वह उसके साथ अकेले नहीं मिली, तो वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। मानसिक तनाव और डर के बीच उसने आखिरकार अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। यह मामला राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा करता है। पुलिस पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे और पीड़िता को न्याय दिलाए।