Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जंगल में युवती अचेत अवस्था में मिली, परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा।   छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुकदुर थाना क्षेत्र के बदोरा जंगल में पिकनिक मनाने गए कुछ लोगों को दर्द से कराहती 22 वर्षीय युवती अचेत अवस्था मिली. जिसके बाद युवती को तत्काल पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया है. युवती की हालात नाजुक है, वह बोलने की स्थिति में नहीं है. इस मामले में परिजनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है. हालांकि पीड़िता का बयान दर्ज नहीं होने से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. 

जानकारी के अनुसार, युवती अपने गांव में नाना-नानी के घर आई थी और वहां से अपने जीजा के घर गई थी. जहां से अज्ञात युवक ने उसे बहला-फुसलाकर बदोरा के जंगल ले गया. जहां 22 वर्षीय युवती के साथ मारपीट की गई और उसे मृत समझकर आरोपी फरार हो गए.

घटना को लेकर परिजनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है. युवती के गले और शरीर के कई हिस्सों में चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं. हालांकि, पुलिस अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं कर सकी है क्योंकि पीड़िता का बयान अब तक दर्ज नहीं हो पाया है. 

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी.

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैला गई है. ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस और प्रशासन पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का दबाव बढ़ रहा है.