Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के जन्मदिन पर राजनांदगांव में सजी कवियों की महफ़िल, कार्यक्रम में CM साय समेत कई नेता हुए शामिल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे है। इस ख़ास अवसर पर राजनांदगांव के म्युनिसिपल स्कूल मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के साथ कई अन्य कवि भी अपनी प्रस्तुति दे रहे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इससे पहले राजनांदगांव में डॉ रमन सिंह के निवास पर उनसे मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

सीएम साय ने अपने आधिकारिक एक्स पर इस मुलाक़ात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ”आज छत्तीसगढ़ के माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी से राजनांदगांव स्थित उनके निवास में मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हम सबके वरिष्ठ, आदरणीय डॉ. साहब का ओजस्वी मार्गदर्शन सदैव मिलता रहे। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ।”बता दें कि म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित इस कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास, डॉ. सुरेंद्र दुबे, कविता तिवारी और दिनेश बावरा प्रस्तुति अपनी-अपनी प्रस्तुति दे रहे है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सरोज पाण्डेय समेत कई मंत्री और विधायक भी मौजूद है।