Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आबकारी भवन के ऑडिट रूम में लगी आग, CSMCL ने शार्ट सर्किट बताया कारण, इधर एमडी ने गठित की जांच समिति

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन के तीसरे तल में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे आग लग गई। आग छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कार्यालय के ऑडिट रूम में लगी थी, हालांकि आग पर मौके पर मौजूद स्टाफ और दमकल विभाग की टीम की मदद से समय रहते काबू में कर लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया यह ही जा रहा है कि ऑफिस में ऑडिट का काम सोमवार से शुरू होना था।

CSMCL के महाप्रबंधक ने इस आगजनी की घटना का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट से होना बताया है और इस संबंध में उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि आग से कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और UPS जल गए, लेकिन सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रहे, क्योंकि फाइलें लोहे की आलमारी में बंद थीं। आग की सूचना रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने दी और स्टाफ ने भवन में मौजूद अग्निरोधक उपकरणों की मदद से आग पर तुरंत काबू पाया।

महाप्रबंधक ने कहा कि आग से किसी अन्य सामग्री या कार्यालय के अन्य कक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के अगले दिन यानी 8 फरवरी को अधिकारियों द्वारा पुनः निरीक्षण करने पर किसी भी ज़रूरी दस्तावेज को नुकसान नहीं पाया गया।

जांच समिति का गठन

वहीं CSMCL के एमडी ने शार्ट सर्किट और नुकसान की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार कर आबकारी सचिव को प्रस्तुत करेगी।

समिति में शामिल सदस्यों के नाम-

  1. जीएमडी एसएमसीएल अध्यक्ष
  2. लेखाधिकारी सीएसएमसीएल
  3. एसडीओ सीएसपीडीसीएल
  4. एसडीओ एंड एम पीडब्ल्यूडी
  5. नोडल सीए सीएसएमसीएल