Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीएम ऋण योजना के नाम पर किसान से 4.5 लाख की ठगी, लोन दिलाने का झांसा देकर लूटा, आरोपी फरार

बिलासपुर।    छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में प्रधानमंत्री ऋण योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. जहां ठग ने किसान को 6 लाख लोन का झांसा देकर दस्तावेज और ब्लैंक चेक जमा कराया गया. और फिर चेक से 4.5 लाख रुपए उड़ाकर फरार हो गया. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.

पैसे ट्रांसफर होने के मैसेज ने पीड़ित किसान के होश उड़ा दिए, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. किसान अमित कुमार सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम सारधा में रहने वाला निर्णेजक किसान है. उसकी पहचान गांव के नजदीक रहने वाले मनोहर रात्रे से हुई. मनोहर का गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता था. 1 अप्रैल को आरोपी मनोहर ने किसान अमित को प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत 6 लाख रुपए के लोन दिलाने की बात कही. इस बहाने उसने अमित से उसका आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासबुक की फोटो कॉपी और ब्लैंक चेक ले गया.

पैसे ट्रांसफर के मैसेज से उड़े होश

अमित लोन मिलने का इंतजार कर रहा था. लेकिन 4 अप्रैल को आरोपी मनोहर ने किसान के बैंक में चेक लगाकर 4.50 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए. जब बैंक खाते से लाखों रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया तो किसान अमित के होश उड़ गए. इसके बाद से उसने मनोहर को कॉल किया, तो उसका फोन बंद आ रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी मनोहर की तलाश में जुटी है.