Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद, 4 नक्सली हुए ढेर, सीएम साय ने जवान की शहादत पर जताया शोक…

नारायणपुर/दंतेवाड़ा। दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ चल रहे मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं. वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद हुआ है. इसके अलावा AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद हुआ है.

जानकारी के अनुसार, नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 3 जनवरी को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले  की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी. नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए 4 जनवरी की शाम से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है.

जवान के शहीद होने पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुठभेड़ में डीआरजी के जवान के शहीद होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि मुठभेड़ में डीआरजी के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम के शहीद होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है. उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान बहुत ही मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं, और उसके खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी.