Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अबूझमाड़ में चार नक्सलियों की मौत पर सीएम साय का बयान, कहा- नक्सलियों का अंतिम समय नजदीक…

रायपुर।  अबूझमाड़ में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा बलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि पिछले एक साल से नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ लड़ रहे हैं. लड़ाई अब भी जारी है, हमारे एक जवान भी शहीद हुए है. निश्चित रूप से हम लोगों को सफलता मिलेगी. अब नक्सलियों का अंतिम समय आ रहा है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. एसआईटी टीम का गठन किया गया है, तीन अपराधी पकड़े भी गए हैं. ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई हुई है, उसके सारे अकाउंट सील कर दिए हैं. इसके साथ ही अवैध कब्जे को हटाया गया है. मामले को लेकर सरकार मुस्तैद है. कोई भी आरोपी इस पर बक्शा नहीं जाएगा.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वहीं आज गरियाबंद जिले के दौरे को लेकर कहा कि लगातार कई जिलों का दौरा जारी है. सैकड़ों कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज गरियाबंद में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास होगा. साथ ही बीजेपी के जिला कार्यालय का भी लोकार्पण करेंगे.