Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से सतीश थौरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खेल और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में खेल और औद्योगिक विकास के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर चर्चा की गई। साथ ही सिंधी समाज विभाजन और व्यापारी हितों को लेकर हाईकोर्ट में लड़ी गयी सच्ची कहानी पर चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य शिव ग्वालानी द्वारा रचित किताब भेंट की। उक्त किताब का विमोचन कांस्टीट्यूशन क्लब आफ ईंडिया (संविधान क्लब) नयी दिल्ली में शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर संत युद्धिष्ठिर महाराज द्वारा किया गया। चेंबर उपाध्यक्ष राजेश वासवानी ने मंत्री श्री मंडावा से कहा की सिंधी समाज ने विभाजन की भीषण त्रासदी झेली है और इस किताब में इसका सरल और मार्मिक लेखन है।

पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी ने जानकारी देते बताएं की छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स संख्या की दृष्टि से भारतवर्ष का सबसे बड़ा चैंबर है चैंबर ने एक कमेटी बनाकर स्वदेशी अपनाओ का एक अभियान छेड़ा है गांव गांव शहर व्यक्तिगत संपर्क लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है छत्तीसगढ़ आज जीएसटी के मामले में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य बना है लगभग 18 से 20% का ग्रोथ प्रतिवर्ष जीएसटी में देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी उन्हें बताया कि पूरे प्रदेश के व्यापारियों से आगृह किया है और जन जागरूकता भी अभियान चलाया जा रहा है कि देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का ही इस्तेमाल करें जिसमें भारत के मजदूर का पसीना लगा है या जिस क्षेत्र में भारत में रोजगार की प्राप्ति होती है सिर्फ उन्हें सामानों का इस्तेमाल करें हमें हमारे देश को एक मजबूत आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में सहयोग करना है.

छत्तीसगढ़ ने हमेशा देश के निर्माण में अपना सबसे ज्यादा बढ़चर योगदान दिया है साथ ही देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी आंदोलन में हिस्सा बनकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेंगे। चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने मंत्री जी को छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और व्यापारिक परिदृश्य से अवगत कराया। उन्होंने राज्य में युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिनिधि मंडल ने विशेष रूप से खेल-संबंधी उद्योगों और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया, जिससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विकास होगा।

इस अवसर पर चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार लाभचंद बाफना, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जयसिंघ, जसप्रीत सिंह सलूजा, सीए रवि ग्वालानी, सीए विकास गोलश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।