Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिनदहाड़े 11वीं की छात्रा पर जानलेवा हमला, दो नकाबपोश युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

मुंगेली। दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल के पास दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने बाइक से आकर 11वीं कक्षा की छात्रा गंगा खांडे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्रा के गले पर गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने तुरंत छात्रा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि दो नकाबपोश युवक बाइक से आए थे। उन्होंने अचानक उस पर हमला किया और मौके से फरार हो गए। हमले के कारण वह डर गई और चिल्लाने लगी, जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है और अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना शहर की कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है और इसे प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा। फिलहाल छात्रा के बयान के आधार पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है। उन्होंने स्कूल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। कई अभिभावकों का कहना है कि इस तरह की वारदातें दिनदहाड़े होना चिंता का विषय है और इससे छात्राओं में डर का माहौल बन सकता है।