Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

किसानों की मांगों पर काम करने कमेटी का होगा गठन, प्रदेश सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में आधुनिक तरीके से की जा रही खेती की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों ने उनसे मुलाकात के दौरान अपनी मांगें रखी हैं, जिन पर काम करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा. यह कमेटी प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करेगी.

छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में मीडिया से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, लेकिन सब्जियों का आधुनिक तरीक़े से उत्पादन किया जा रहा है. आज मैं किसानों के बीच गया, देखा जमीन के अंदर एक और जमीन के ऊपर उसी पौधे में दूसरी सब्जी लगाई गई है.

किसानों से चर्चा के दौरान उनकी रखी गई मांगों की चर्चा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों ने हाईटेक मंडी और शोध की मांग की है. हमारे साथ भारत सरकार के वरिष्ठ वैज्ञानिक थे. एक अच्छी किस्म के धान कैसे लाए? बीमारियां कब लगती हैं? बीमारी के पहले कैसे रोकथाम किया जाए? इस पर विमर्श किया गया.

कृषि मंत्री ने कहा कि धान के बाद खेत खाली होता है, उसमें अब दलहन लेने का फ़ैसला सरकार ने लिया है. सरकार उचित मूल्य में खरीदेगी. मूंगफली पर अच्छा काम हो रहा है. उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर अगले सप्ताह टीम गठित होगी. प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कमेटी काम करेगी. किसानों की जितने भी मांगें हैं, जितनी भी समस्या है, और अच्छा क्या हो सकता है, इस पर काम किया जाएगा.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग़रीबों को आवास से पिछले सरकार ने वंचित कर दिया गया था. अब सभी को आवास दे रहे हैं. हमारा संकल्प है प्रदेश में सभी ग़रीब का अपना छत होगा. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत काम दिया गया है. पीएम जनमन के तहत लगातार काम जारी है.