Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा को मालवाहक गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब स्कूली बच्चों से भरी एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार DJ वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि अन्य दो बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं।

घटना ग्राम खैरी के पास की है, जहां इंडियन पब्लिक स्कूल, नवागढ़ के छात्र रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। उस समय ई-रिक्शा में कुल 7 बच्चे सवार थे। अचानक तेज गति से आ रहे DJ वाहन ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया।

घायल बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, 5 बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और आवश्यकतानुसार उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया जा सकता है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि DJ वाहन अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं और नियमों की अनदेखी करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

नवागढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर DJ वाहन को जब्त कर लिया है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।