Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, चालक की मौके पर मौत, 15 की हालत गंभीर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के बोझा इलाके में ये हादसा हो गया। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कर्मचारियों से भरी एक बस सुखाड़ पुल पार करते समय अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 कर्मचारी घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बस तेज रफ्तार में पुल पार कर रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरी। बस में सवार सभी लोग एसईसीएल के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP), कलेक्टर और एसईसीएल के महाप्रबंधक (GM) मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। घायलों को तुरंत भटगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।